university exam news : पाटलिपुत्र विवि में 17 शोधार्थियों के कार्यों की समीक्षा, VC बोले- रिसर्च के लिए सघन साहित्य सर्वेक्षण जरूरी

 university exam news : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार से शोधार्थियों के रिसर्च वर्क का रिव्यू शुरू हुआ। पहले दिन कुलपति प्रो. आरके सिंह ने मानविकी संकाय के 17 शोधार्थियों के शोध से जुड़े पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन को देखा और उनके शोध कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान कुलपति ने कहा कि पीजीआरसी का यह एक महत्वपूर्ण कार्य है कि वह हर छह महीने पर विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के शोध कार्यों की समीक्षा करे और उनके व्यक्तिगत फाइल में सुझावों के साथ उनके शोध कार्य में और बेहतर करने की दिशा में निर्देश जारी करे। यह रिव्यू सिस्टम 17 फरवरी तक जारी रहेगा।



शोध के लिए सघन साहित्य सर्वेक्षण जरूरी

इस दौरान कुलपति ने शोधार्थियों से शोध संबंधी सभी जानकारियों पर चर्चा की। इस दौरान मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. नमिता सिंह, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. छाया सिन्हा, पीजीआरसी के सदस्य प्रो. कुमार चन्द्रदीप, प्रो. हेमलता सिंह एवं स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार मंगलम मौजूद रहे।

प्रो. सिंह ने कहा कि शोध के लिए सघन साहित्य सर्वेक्षण जरूरी है। शोध कार्य के लिए ऑब्जेक्टिव डिफाइन्ड होना चाहिए। अपने शोध कार्य को स्ट्रीम लाइन करने के लिए कुछ पारामीटर्स तय करने होंगे, कुछ शोध आलेख प्रकाशित करवाने होंगे। कम से कम 100 रिसर्च आलेख का अध्ययन आवश्यक है।

PPU Part 1 exam date 2021-24 session

 
Important Date for PPU BA BSC BCOM Part 1 Admission 2021
 
EventsDate (Tentative)
Last date of Submission of Online admission Application formMay 2021
Release of PPU Part 1 Admission Merit List 2021May 2021
Start of Part 1 Admission in PPUJune 2021
Start of Academic session 2021-24July 2021

Comments