PMKY की नौंवी किस्त किसान के खाते में आने शुरू हो गए हैं -
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की नौंवी किस्त दो हजार मिलने लगी है। ऐसे में जो किसान अपना खाता और आवेदन अपडेट नहीं किया है, उनका राशि फंसना तय है। खबरों के मुताबिक किसान सम्मान की नौंवी किस्त 9 अगस्त से किसानों के खाते में आना शुरू हो चुका है। जल्द किसानों के खाते में दो हजार ट्रांसफर होने वाला है। ऐसे में अगर किसी के आवेदन में किसी तरह की त्रुटियां हैं तो उसे तुरंत सुधार लें ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
इस साल सरकार ने कितना रुपए ट्रांसफर किया किसानों के खाते में
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2021 के अंतर्गत इस साल सरकार ने 11 करोड़ किसानों के खाते में 93 हजार करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अतर्गत किसानों के खाते में एक साल में तीन किस्तों में दो-दो हजार रूपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत अब तक दो हजार की आठ किस्तें किसानों तक सीधे पहुंच चुकी है।नौवीं किस्त किसानों के खाते में आने शुरू हो गए हैं
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की स्कीम है. इसका एलान 1 फरवरी 2019 को आए बजट में किया गया था. इस स्कीम के तहत छोटे और सीमांत किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. ऐसे किसान परिवार को इस योजना का लाभ मिलता है जिनकी कुल जमीन 2 हेक्टेयर तक होती है
किन्हें मिलते हैं दो हजार रुपए
ऐसे किसान जो प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी होते हैं उन्हें सरकार हर चार महीने में ₹2000 किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है और 1 साल में ₹6000 ट्रांसफर करके किसानों की आर्थिक मदद देती है सरकार।
किन किसान परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है?
पीएम-किसान योजना का लाभ निम्नलिखित स्थितियों में नहीं मिलता है:
1.अगर परिवार का सदस्य संवैधानिक पद पर हो या रह चुका हो.
2. सरकार में वर्तमान या पूर्व मंत्री, राज्य सभा या लोकसभा का सदस्य, नगर निगम के वर्तमान या पूर्व मेयर आदि.
3. केंद्र या राज्य सरकार के वर्तमान या पूर्व अफसर और कर्मचारी.
4. ऐसे सभी रिटायर्ड कर्मचारी जिन्हें मासिक 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती हो.
5. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर
जो किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं नीचे नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लाभ उठा सकते हैं 👇👇

Comments
Post a Comment