पटना :- नीतीश कुमार नया बस स्टैंड बनाकर फस गए

👉मीठापुर से नया बस स्टैंड बैरिया जाने से सभी को हो रही है काफी दिक्कत

जैसा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 3 तारीख से पुनः रूप से मीठापुर बस स्टैंड को बंद करने का आदेश दिया भेज था और नया बस स्टैंड जो कि बैरिया में है उसे पूरी तरह से चालू करने का आदेश दिया था हम सब जानते हैं कि नया बस स्टैंड चालू हो चुका है लेकिन नया बस स्टैंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।


सबसे पहले तो यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है उन्हें यह पता नहीं चल रहा है की उन्हें कहां से बस मिलेगी। दूसरी दिक्कत बस कंडक्टर और बस स्टाफ को हो रही है क्योंकि उन्हें ना तो पैसेंजर मिल पा रहे हैं और नहीं ठीक तरह से बस का परिचालन हो पा रहा है इसका मेन कारण है पहाड़ी चौराहा जहां पर चारों तरफ से वाहन का आगमन है इसके कारण जाम लग जाता है और गाड़ियों की लंबी कतारें खड़ी हो जाती है और जो सामान लोग हैं जो ट्रेवल कर रहे हैं पटना से गया की ओर अपने निजी वाहन में उनको भी काफी दिक्कतें होती हैं जब बस अपने बस स्टैंड से निकलती हैं तो उन्हें  मोड़ने का जगह नहीं मिलता है जिसके कारण लंबी कतारें लग जाती हूं और कई घंटों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती हैं 



     नए बस स्टैंड में इतना जगह छोटा है कि वहां बस सही तरीके से ठहराव नहीं किया जा सकता है जिस कारण बस को रोड पर ही ठहराव कराया जाता है यह भी एक कारण है गाड़ियों की लंबी जाम लगने का नए बस स्टैंड पर नहीं सही तरीके से शौचालय की व्यवस्था है और नहीं पीने लायक पानी की व्यवस्था है जिसके कारण यात्री, वहां के बस कर्मी  को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है ।

कुछ बस कंडक्टर और बस मालिक का ये भी कहना है की हमें बीच समुंदर में लाकर छोड़ दिया गया है नहीं यहां पानी पीने की व्यवस्था है और ना ही शौचालय की और ना ही हमें सवारी मिल रही है हम कैसे डीजल का पैसे निकालेंगे और कैसे हमारी गाड़ी की किस्त जमा होगी

क्या सरकार की इन गलत नीतियों के कारण बिहार पिछड़ा राज्यों में गिना जाता है नहीं कुछ सोच विचार किया जाता है और ना ही इस पर किसी से सुझाव लिए जाते है पब्लिक को बुरे हाल में छोड़ दिया जाता है आप क्या सोचते हैं हमें नीचे कमेंट करके बताएं



Comments