सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित 99.04 पास प्रतिशत दर्ज
बोर्ड वैकल्पिक मूल्यांकन नीति स्कूलों द्वारा आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर, आवधिक / इकाई परीक्षणों के लिए 10 अंक आवंटित किए गए थे, 30 अंक अर्ध-वार्षिक परीक्षा के लिए आवंटित किए गए थे, और 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए आवंटित किए गए थे,उसी के आधार पर परिणामों की घोषणा की क्योंकि COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित किए जाने वाले एक वस्तुनिष्ठ मानदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे और कोई भी उम्मीदवार जो संतुष्ट नहीं है वो हालत मैं सुधार होने पर लिखित परीक्षा देकर मनपसंद नंबर ला सकते हैं सीबीएसई रिजल्ट आने के तीन या चार हफ्ते के बाद शेड्यूल जारी करेगा उन बच्चों के लिए जो बच्चे अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं।
पिछले हफ्ते, सीबीएसई ने कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा की, और अब तक का उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 दर्ज किया गया, जिसमें लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के मामूली अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया। जहां लड़कियों और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 99.67 प्रतिशत और 99.13 प्रतिशत रहा, वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण किया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। छात्र लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट (सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 घोषित) हो गया है।परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 4 मई से 7 जून के बीच होनी थी। हालांकि, COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण, बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी।कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 21,13,767 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20,97,128 छात्रों के परिणाम जारी किए गए और 16,639 छात्रों के परिणाम प्रक्रिया में हैं, जिनकी घोषणा की जाएगी।

Comments
Post a Comment